Header Ads

Header ADS

मध्यप्रदेश का एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

 


नई दिल्ली / भोपाल। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्यप्रदेश जनजातीय कार्य विभाग तथा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला को सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग एवं अध्यक्ष कार्यकारी समिति एमपी सरस गुलशन बामरा द्वारा ग्रहण किया गया।

भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा किए गए मूल्यांकन के आधार पर प्रदेश के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्थागत विकास में बहुमूल्य योगदान में उत्कृष्टता के लिए मध्यप्रदेश स्पेशल एंड रेजिडेंशियल ऐकडेमिक सोसाइटी (एमपी सरस) को यह पुरस्कार दिया गया। राष्ट्रपति ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया।

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला को राष्ट्र स्तर पर उत्कृष्ट एकलव्य विद्यालय के लिए चयन किया गया। यह सम्मान राहुल नामदेव धोटे अध्यक्ष एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला एवं कलेक्टर जिला मंडला तथा रीना प्राचार्य एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला द्वारा भी ग्रहण किया गया।

No comments

Powered by Blogger.