वैश्विक सुस्ती के बीच एक ‘चमकता सितारा’ है भारतीय अर्थव्यवस्था: अशोक कुमार लाहिड़ी
नई दिल्ली।
नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक कुमार लाहिड़ी ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था एक ‘चमकते सितारे’ की तरह रही है और पिछले पांच वर्षों से प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में उसकी वृद्धि दर सबसे तेज रही है। हालांकि, उन्होंने कहा कि देश को खाद्य तेल और दलहन के उत्पादन में और अधिक प्रगति करने की जरूरत है। लाहिड़ी ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा, ”वैश्विक स्तर पर निराशाजनक आर्थिक माहौल के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था एक चमकते सितारे की तरह रही है। मेरा मतलब है कि हमने पिछले पांच वर्षों में प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच सबसे तेज वृद्धि दर बनाए रखी है।”
पश्चिम एशिया में युद्ध के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। पिछले महीने विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 0.5 प्रतिशत अंक बढ़ाकर 7.1 प्रतिशत कर दिया था। उसने इसकी वजह मजबूत घरेलू मांग और वैश्विक चुनौतियों के बावजूद निर्यात में मजबूती को बताया था। विश्व बैंक ने अपनी नवीनतम ‘इंडिया डेवलपमेंट अपडेट’ रिपोर्ट में कहा था कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और वैश्विक वृद्धि में उसका महत्वपूर्ण योगदान है।
.jpg)
No comments