देवास के खातेगांव में अवैध शराब से भरे आयशर ने टीआई को कुचला,
देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान रविवार देर रात काे दर्दनाक घटना सामने आई है। इंदौर-बैतूल हाईवे पर शराब से भरे आयशर वाहन ने खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल टीआई को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां करीब दो घंटे तक सीपीआर और उपचार के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि हरदा की ओर से अवैध शराब से भरा एक आयशर वाहन गुजरात की तरफ जा रहा है। इसके बाद देवास एसपी आदित्य मिश्रा के निर्देश पर वाहन को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच से अधिक टीमें बनाई गई थीं। इनमें खातेगांव, नेमावर, कन्नौद और सतवास थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमें शामिल थीं। पुलिस वाहन का पीछा कर रही थी और आगे भी नाकाबंदी की गई थी।
इसी दौरान इंदौर-बैतूल हाईवे पर डिवाइडर के किनारे आयशर वाहन खड़ा मिला। बताया गया कि चालक पानी पीने के लिए रुका था। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी दिलीप पुरी ने चालक को वाहन से नीचे उतरने के लिए कहा। इसी दौरान चालक ने वाहन को डिवाइडर पर चढ़ाकर आगे बढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान टीआई पुरी वाहन की चपेट में आ गए और पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। घटना के बाद आयशर चालक वाहन को डिवाइडर पर चढ़ाकर आगे ले गया और संदलपुर के पास छोड़कर फरार हो गया।

.jpg)
No comments