Header Ads

Header ADS

योगी का बड़ा हमला- "यूपी के लिए अभिशाप है सपा, जब-जब सत्ता में आई, अराजकता ही फैलाई"


लखनऊ। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए उसे उत्तर प्रदेश के लिए 'अभिशाप' करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब-जब प्रदेश में सपा की सरकार बनी, तब-तब अराजकता और अव्यवस्था को बढ़ावा मिला। मुख्यमंत्री सोमवार को गोंडा में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 69 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

"सपा सरकार में हुआ सबसे बड़ा खाद्यान्न घोटाला"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में गोंडा में सबसे बड़ा खाद्यान्न घोटाला हुआ था। उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए अभिशाप है। जब भी यह पार्टी सत्ता में आई, प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा हुआ।"

सैफई तक सीमित रहता था विकास कार्य: सीएम योगी

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के सभी 75 जिलों, 350 तहसीलों, 825 विकास खंडों और 762 नगरीय निकायों में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सरकार बड़ी-बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर विकास में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले विकास कार्य कुछ चुनिंदा क्षेत्रों तक ही सीमित रहते थे। इनमें सैफई जैसे स्थानों को प्राथमिकता दी जाती थी, जो समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का पैतृक गांव है।

No comments

Powered by Blogger.