एमपी स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष बने जबलपुर के शैलेन्द्र वर्मा
जबलपुर।
मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल को नया नेतृत्व मिल गया है। रविवार को हुए पदाधिकारियों के चुनाव में जबलपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेन्द्र वर्मा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने कड़े मुकाबले में ग्वालियर के अधिवक्ता जितेन्द्र शर्मा को तीन मतों से शिकस्त दी। वर्मा को 14 वोट मिले, जबकि शर्मा के पक्ष में 11 सदस्यों ने मतदान किया।
उपाध्यक्ष पद पर इंदौर की अधिवक्ता प्रतिभा वालिया ने बाजी मारी। उन्होंने जबलपुर के मनीष तिवारी को तीन मतों से पराजित किया। वालिया को 14 और तिवारी को 11 वोट प्राप्त हुए। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर ग्वालियर के अधिवक्ता गौरव मिश्रा ने जीत दर्ज की। उन्होंने सिंगरौली की अन्नू पटेल को महज एक वोट के अंतर से हराया। मिश्रा को 13, जबकि पटेल को 12 मत मिले।
.jpg)
No comments