50 करोड़ लोग गरीबी से मुक्त और नक्सलवाद का अंत', बिरसा मुंडा की जयंती पर बोले पीएम मोदी
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सामने दो बड़ी उपलब्धियों का जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि भारत के करीब 50 करोड़ लोग भीषण गरीबी से बाहर निकल चुके हैं और देश नक्सलवाद तथा माओवादी आतंक से मुक्ति की ओर बढ़ चुका है. पीएम मोदी ने कहा कि ये दोनों उपलब्धियां सिर्फ आंकड़े नहीं हैं. इनका सीधा संबंध देश के आदिवासी समाज से भी है.
प्रधानमंत्री शनिवार को जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी और आदिवासी नायकों के योगदान को याद किया. उनके भाषण में गरीबी से लड़ाई और नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई प्रमुख मुद्दे रहे.
पीएम मोदी ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस अब केवल एक सरकारी आयोजन नहीं रह गया है. यह देश के लिए राष्ट्रीय उत्सव बन चुका है. उन्होंने बताया कि 15 नवंबर 2021 से इस दिवस को मनाने की शुरुआत हुई थी. पिछले साल भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर देशभर में दो लाख से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे. इनमें करोड़ों लोग शामिल हुए.
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब अपने इतिहास और नायकों को स्वदेशी स्वाभिमान के साथ याद कर रहा है. पहले कई दिवस और उत्सव विदेशी नजरिये से तय होते थे. अब राष्ट्रीय चेतना में बड़ा बदलाव आया है. उन्होंने बिरसा मुंडा के उलगुलान और कम उम्र में उनके संघर्ष को आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा बताया.
.jpg)
No comments