Header Ads

Header ADS

अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ पर हमले की धमकी


 मुंबई। 

मुंबई में शुक्रवार को पुलिस को एक धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिली। इस ईमेल में दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित घर 'जलसा' और सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ के नाम शामिल हैं। ईमेल में दोनों पर कथित हमले से जुड़ी बातें लिखी गई थीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। धमकी भरा ईमेल मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) इलाके के एक स्कूल को भेजा गया था। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई और जांच शुरू की गई।  धमकी भरे ईमेल में खालिस्तान समर्थक नारे भी लिखे थे। इसमें धमकी देने वाले ग्रुप के तौर पर 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' का नाम था। मैसेज में अलग-अलग जगहों और समय का जिक्र करते हुए संभावित हमलों की चेतावनी दी गई थी।

No comments

Powered by Blogger.