योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, 1.71 लाख आवेदन मिले
लखनऊ l
योगी सरकार द्वारा नगरीय निकायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और करदाताओं को पुराने बकायों के निस्तारण में राहत देने के लिए संचालित एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। प्रदेश के सभी 762 नगरीय निकायों में लागू इस योजना के तहत अब तक एक लाख 71 हजार 166 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से एक लाख 33 हजार 589 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं, जबकि 34 हजार 801 आवेदन प्रक्रिया में हैं।
योगी सरकार की इस योजना के माध्यम से पात्र करदाताओं को लंबित गृहकर, जलकर और सीवरकर के बकायों के निस्तारण में राहत दी जा रही है। योजना के तहत 312.94 करोड़ रुपये की मांग के सापेक्ष अब तक 72.96 करोड़ रुपये की वसूली हुई है, जबकि पात्र लाभार्थियों को 116.43 करोड़ रुपये की राहत प्रदान की गई है। इससे एक लाख 33 हजार 589 लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है।
.jpg)
No comments