Header Ads

Header ADS

दलेर मेहंदी का स्टेज पर अपमान करने वाले मंत्री सुबोध उनियाल ने मांगी माफी

 


देहरादून

मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुआ विवाद अब खत्म होता नजर आ रहा है। कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद मंत्री सुबोध उनियाल ने माफी मांग ली है। सिंगर मीका सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कलाकारों का सम्मान करना बेहद जरूरी है और अब इस मामले को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए।

का सिंह ने बताया कि सुबोध उनियाल ने उनसे फोन पर बात कर माफी मांगी है। मीका ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि दलेर मेहंदी संगीत जगत के वरिष्ठ कलाकार हैं और उन्होंने अपने काम से इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि हर कलाकार सम्मान का हकदार है। मीका सिंह ने उम्मीद जताई कि इस विवाद को अब समाप्त कर आपसी सम्मान और समझ के साथ आगे बढ़ा जाएगा।

इस पूरे विवाद के दौरान मीका सिंह ने खुलकर दलेर मेहंदी का समर्थन किया था। उन्होंने मंत्री सुबोध उनियाल के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए उनसे सिंगर से माफी मांगने की मांग की थी। इस मामले में कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेता अनुपम खेर समेत मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने भी दलेर मेहंदी के समर्थन में आवाज उठाई थी।

No comments

Powered by Blogger.