भोपाल लोक उत्सव-हेरिटेज मेले में दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क स्टॉल
150 से अधिक महिला उद्यमियों को भी मिलेगा मंच, पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया, भोपाल चैप्टर की पहल ,
आयोजन 21 अक्टूबर से
भोपाल, सूर्यप्रभात ।
NH 12 Creative Women’s Club द्वारा ‘विरासत से व्यापार की ओर’ थीम पर भोपाल लोक उत्सव-हेरिटेज मेला 2026 का आयोजन 21 से 24 अक्टूबर तक प्रधान मंडपम, नर्मदापुरम रोड, भोपाल में किया जाएगा। मेले का शुभारंभ 21 अक्टूबर को शाम 6 बजे होगा।
मेले की संयोजक अंशु गुप्ता ने बताया कि मेले में 150 से अधिक महिला उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय करेंगी। चंदेरी-महेश्वरी वस्त्र, बाग प्रिंट, हस्तनिर्मित आभूषण, बैग, मिलेट, जैविक एवं वन उपज से बने उत्पाद प्रमुख आकर्षण होंगे। साथ ही महिला उद्यमियों को व्यापारिक संपर्क और नए बाजार उपलब्ध कराने के अवसर मिलेंगे। मेले में मेगा लकी ड्रॉ के तहत गोवा यात्रा भी आकर्षण रहेगी।
दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को मंच देना मुख्य उद्देश्य
अंशु गुप्ता ने बताया कि विशेष पहल के तहत डाउन सिंड्रोम एवं अन्य दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाए गए आभूषण, जूट बैग, पेंटिंग और सजावटी वस्तुओं के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे। इसका उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को मंच देना और उन्हें आत्मनिर्भरता के लिए प्रोत्साहित करना है।
No comments