मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की पहल, 1562 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण का लाभ
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना’’ के तहत स्टाइपेंड का भी लाभ
भोपाल, सूर्यप्रभात ।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना "मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना" के तहत पंजीयन कराकर मध्यप्रदेश के 1562 युवाओं को ऑन द जॉब ट्रैनिंग के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान कराएगी। इसके लिए कंपनी द्वारा अलग-अलग 13 ट्रेडों में युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने के उदृदेश्य से विभिन्न विषयों के इच्छुक युवाओं से MMSKY पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यक जानकारी MMSKY पोर्टल पर देख सकते हैं।
इन पदों पर दिया जाएगा प्रशिक्षण
"मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना" के तहत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन पास बेरोजगार युवाओं को इलेक्ट्रिशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, लाइनमैन, स्टेनोग्राफर (हिंदी/अंग्रेजी),इंजीनियरिंग (सिविल/ इलेक्ट्रिकल),एग्जीक्यूटिव (एचआर/ आकाउंट), मीडिया समन्वयक आदि पदों पर प्रशिक्षण दिया जायेगा।
अभ्यर्थियों को सलाह- पात्रता ,रुचि के अनुसार प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध विभाग एवं जॉब लोकेशन का करे चयन
इस योजना के अंतर्गत आवेदन करते समय अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता, संबंधित ट्रेड में पात्रता एवं रुचि के अनुसार प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध विभाग एवं जॉब लोकेशन चयन करें। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले पोर्टल पर उपलब्ध ट्रेड एवं वांछित जॉब लोकेशन में उपलब्ध पदों का अवलोकन करें ताकि वे अपनी योग्यता के अनुरूप विकल्प चुनते हुए वांछित जॉब लोकेशन पर प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर प्राप्त कर सके।
योजना" के तहत व्यापक स्तर पर औपचारिक शिक्षा प्राप्त युवाओं को कंपनी में छात्र प्रशिक्षणार्थी के रूप में ऑन द जॉब ट्रैनिंग की सुविधा मिलेगी, उन्हें काम के बदले मिलने वाले स्टाइपेंड से बेहतर आय का स्रोत मिलेगा।
ऋषि गर्ग , प्रबंध संचालक
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी
.jpg)
No comments