सीएम सम्राट चौधरी के X अकाउंट से जमुई पीड़िता की पहचान उजागर
पटना।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जमुई पीड़िता के परिवार के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले मुख्यमंत्री कार्यालय के एक स्टेनोग्राफर सागर प्रसाद के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने सम्राट चौधरी की पीड़ित परिवार के साथ मुलाकात से जुड़ी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
स्टेनोग्राफर सागर प्रसाद के साथ-साथ पोस्ट को वायरल करने वाले अन्य व्यक्तियों/सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। वहीं, सम्राट चौधरी के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराने पहुंचीं RJD सांसद मीसा भारती ने कहा कि प्रशासन मुझे टहला रहा है और मेरी कंप्लेंट नहीं ले रहा है।
उधर, भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने मीसा भारती को जवाब देते हुए कहा, ''जंगलराज के जनक लालू यादव की बेटी को किसने यह अधिकार दिया कि वह पीड़िता का फोटो सार्वजनिक करे। माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के जिस स्टाफ ने ऐसा किया था उसे नौकरी से निकाल दिया गया है। जैसे ही मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में आया सीएमओ के उस कर्मचारी पर FIR करवाई गई लेकिन मीसा भारती को दोबारा उस तस्वीर को पब्लिश करने का अधिकार किसने दिया? क्या उन पर मुकदमा नहीं होना चाहिए?
.jpg)
No comments