Header Ads

Header ADS

अब बिहार के छात्रों को JEE और NEET की तैयारी के लिए कोटा जाने की जरूरत कम होगी- सम्राट चौधरी

 


पटना। 

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। मोतिहारी में उन्होंने कहा कि अब बिहार के छात्रों को JEE और NEET की तैयारी के लिए कोटा जाने की जरूरत कम होगी। इसके लिए पूरे बिहार में 700 सेंटर खोलने का फैसला किया गया है, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि 2030 से पहले 1 करोड़ नौकरियों और रोजगार का लक्ष्य रखा गया है।

 सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि पहले बिहार के लाखों बच्चे JEE और NEET की तैयारी के लिए कोटा जाते थे, जबकि वहां पढ़ाने वाले ज्यादातर शिक्षक बिहार के ही होते थे। ऐसे में सरकार ने बिहार में ही बेहतर तैयारी की व्यवस्था करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि सिस्टम अब पूरी तरह व्यवस्थित हो चुका है और मॉडल स्कूलों में JEE-NEET की तैयारी भी शुरू हो गई है।

No comments

Powered by Blogger.