ईडी की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब सीएम ऑफिस से भ्रष्टाचार का खेल
चंडीगढ़।
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल की गई एक रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान के दफ्तर तक भ्रष्टाचार के जांच की आंच पहुंच चुकी है. कल यानी 3 सितंबर को इस मामले पर सुनवाई होनी है.
ईडी की रिपोर्ट के अनुसार सीएम ऑफिस से भ्रष्टाचार का खेल चल रहा था. ईडी ने 200 पन्नों की रिपोर्ट सबूत के साथ सौंपी है. रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि पंजाब पुलिस ने इस मामले में जांच के दौरान ईडी का सहयोग नहीं किया. सीएम के ओएसडी राजीव घुम्मन पर भी इस मामले में आरोप लगाए गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार सीएम ऑफिस से पैसे का लेन देन भी हुआ है.
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि पंजाब पुलिस ने ED के तीन पत्र मिलने के बावजूद नितिन गोहल, जितिन गोहल, राजबीर घुमन, बीर दविंदर , रोमी राजा महाजन और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की. ED ने इन सब पर निजी फायदे के लिए आपराधिक साजिश रचने, ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए रिश्वत लेने और गोपनीय सरकारी जानकारी लीक करने के आरोप लगाए हैं.
.jpg)
No comments