पंजाब के कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए आज का दिन अहम, महंगाई भत्ते और एरियर पर CM मान के साथ बड़ी बैठक
चंडीगढ़।
पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री आवास पर सुबह 11 बजे होने वाली इस बैठक में महंगाई भत्ता (डीए) और उसके बकाया एरियर समेत कर्मचारियों से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि बैठक में सरकार की ओर से कुछ महत्वपूर्ण फैसले या आश्वासन सामने आ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, बैठक में कर्मचारी-पेंशनर्स साझा फ्रंट और संयुक्त मुलाजीम मंच के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है।
मुख्यमंत्री के अलावा मुख्य सचिव केएपी सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और कुछ मंत्री भी बैठक में शामिल हो सकते हैं। लंबे समय से सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच मांगों को लेकर बने गतिरोध को देखते हुए इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
.jpg)
No comments