बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी,पटना में सामुदायिक रसोई और बाल केंद्र का किया निरीक्षण
पटना।
जेपी गंगा पथ स्थित बिन्द टोली में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए संचालित सामुदायिक रसोई केंद्र का सीएम सम्राट चौधरी ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे भोजन, राहत सामग्री और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी जरूरी कदम उठाने और राहत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने बाल केंद्र का भी जायजा लिया. उन्होंने वहां मौजूद बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बाल केंद्र में बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली.
इस दौरान बच्चियों के बीच डिग्निटी किट का वितरण भी किया गया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित परिवारों की जरूरतों का लगातार ध्यान रखने के निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए. अधिकारियों को प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सुविधाएं लगातार उपलब्ध कराने और राहत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए.
इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भागलपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था. इस दौरान दोनों ने बाढ़ की स्थिति और प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया था.
.jpg)
No comments