Header Ads

Header ADS

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करने वाली हुदा जरीवाला को पुलिस ने गिरफ्तार किया

 


सहारनपुर

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में सोशल मीडिया पर कथित अपमानजनक टिप्पणी करने वाली हुदा जरीवाला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सहारनपुर पुलिस की ओर से यह एक्शन सामने आया है। वकील दुष्यंत सिंह की तहरीर पर थाना सदर बाजार में केस दर्ज किया गया था। इसमें आरोप लगाया गया कि हुदा जरीवाला ने सीएम योगी और सहारनपुर के डीएम को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी की। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पोस्ट की जांच की जा रही है। वहीं, अब इस मामले में मौलाना साजिद रशीदी का बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने हुदा जरीवाला को माफ किए जाने की अपील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। वहीं, अपमानजनक टिप्पणी मामले में पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला को कोर्ट से बेल मिल गई है। इसके बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया है।

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने हुदा जरीवाला को माफ किए जाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि हुदा जरीवाला एक पत्रकार और समाजसेवी हैं। आपने इनको दिल्ली के साकेत में दो पत्रकारों के साथ पुलिस की अभद्रता के खिलाफ लड़ते और जूझते हुए देखा होगा। वह समाजसेवी हैं। सहारनपुर पहुंचीं और सहारनपुर पहुंचकर पत्रकारों के सामने कुछ ऐसी अनर्गल बातें कर दी, जो संवैधानिक पद पर बैठे हुए किसी भी व्यक्ति के लिए नहीं करनी चाहिए।

No comments

Powered by Blogger.