पंजाब के संगरूर में गुलजार सिंह की मौत के मामले को लेकर देश में राजनीति जोरों पर
चंडीगढ़।
पंजाब के संगरूर में गुलजार सिंह की मौत के मामले को लेकर देश में राजनीति जोरों पर है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को दलित विरोधी बताया और लोगों से सतर्क रहने को कहा. उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों और खासकर दलितों को AAP सरकार के द्वारा सत्ता के दुरुपयोग को लेकर सतर्क हो जाना चाहिए. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के एक्स हैंडल पर पोस्ट किया हुआ वीडियो भी शेयर किया जिसमें गुलजार सिंह की मां और पत्नी का बयान है.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मांग की है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान तुरंत चीमा से इस्तीफा लें और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा, 'जिंदगी में तो प्रताड़ना दी ही, मृत्यु में भी गुलजार सिंह जी का अपमान कर रहे हैं. शोकाकुल परिजन ही कह रहे हैं कि उनसे उनके पारंपरिक अंतिम संस्कार का हक तक छीन लिया गया. मैं फिर कह रहा हूं कि मुख्यमंत्री तत्काल वित्त मंत्री का इस्तीफा लें. FIR में उनका नाम दर्ज हो और पूरे मामले की स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच हो. इससे कम कुछ भी न्याय नहीं, खानापूर्ति है.
.jpg)
No comments