Header Ads

Header ADS

सीएम विष्णुदेव साय दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर रवाना, राहुल गांधी पर साधा निशाना

 


नई दिल्ली। 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर रवाना हुए। रायपुर एयरपोर्ट पर रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपने दौरे की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “यह ओडिशा का दो दिवसीय दौरा है। इस दौरान मैं ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात करूंगा और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करूंगा।”

उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच कई ऐसे साझा विषय हैं, जिन पर चर्चा जरूरी है। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि वह इस दौरान पुरी धाम भी जाएंगे। उन्होंने कहा, “मैं भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने और छत्तीसगढ़ की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना करने पुरी धाम भी जाऊंगा।” बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच महानदी जल विवाद समेत कई अंतरराज्यीय मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।

वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर भी निशाना साधा। राहुल गांधी के कार्यक्रम पर टिप्पणी करते हुए सीएम साय ने कहा, “पुराना रिकॉर्ड देखिए। राहुल गांधी जहां भी गए हैं, कांग्रेस को नुकसान ही हुआ है।” उन्होंने कहा कि इंदौर और मध्य प्रदेश में भी यही होने वाला है। उनका पिछला ट्रैक रिकॉर्ड बताता है कि जहां भी वे गए हैं, कांग्रेस बर्बाद हुई है। इंदौर में भी यही होगा और मध्य प्रदेश में भी यही परिणाम देखने को मिलेगा।

No comments

Powered by Blogger.