प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा में 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, युवाओं पर रहेगा विशेष फोकस
नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के साथ प्रधानमंत्री जनसेवा में एक संवैधानिक प्रमुख (मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री) के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस बार दोनों संयोग के मद्देनजर भाजपा ने जन सेवा और समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर यानि एक महीने का सेवा संकल्प अभियान चलाने का का निर्णय लिया है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को केंद्रीय कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि भाजपा हर बार प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर ‘सेवा पखवाड़ा’ का आयोजन करती है लेकिन इस बार यह सुखद संयोग बन रहा है कि 07 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री जनसेवा में एक संवैधानिक प्रमुख (मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री) के रूप में अपने 25 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं। इसलिए, इस बार हमने जन सेवा और समर्पण के इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमने एक महीने का सेवा संकल्प अभियान मनाने का निर्णय लिया है। देश भर में भाजपा कार्यकर्ता और आम जन की इस अभियान में सहभागिता होगी और हम सब मिलकर ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संदेश को आगे बढ़ाएंगे।
.png)
No comments