Header Ads

Header ADS

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ का सड़ा-गला शव मिला, सात-आठ दिन पुराना होने की आशंका

 


उमरिया।

उमरिया जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बार फिर बाघ का शव मिलने से वन्यजीव संरक्षण को लेकर चिंता बढ़ गई है। मानपुर बफर परिक्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान वन अमले को संदिग्ध परिस्थितियों में एक बाघ का सड़ा-गला शव मिला। प्रारंभिक जांच में शव करीब सात से आठ दिन पुराना होने का अनुमान लगाया गया है, हालांकि पार्क प्रबंधन ने प्रथम दृष्टया इसे स्वाभाविक मृत्यु का मामला बताया है। 

उल्लेखनीय है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाल के दिनों में बाघों की मौत की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। ताजा घटना ने एक बार फिर बाघ संरक्षण और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि बाघ दिवस के आयोजन और उससे जुड़े दावों पर लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इस संबंध में वन विभाग की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है।

No comments

Powered by Blogger.