Header Ads

Header ADS

चंडीगढ़:

 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की परोल देने की मांग का बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने समर्थन किया है। ऐसा पहली बार हुआ जब पंजाब के मुख्यमंत्री की किसी मांग का बिट्टू ने समर्थन किया हो। रवनीत सिंह बिट्टू ने हवारा की बुजुर्ग और बीमार मां से मुलाकात के मानवीय पक्ष को ध्यान में रखने की बात कही। बता दें कि भगवंत मान ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर जगतार सिंह हवारा के लिए परोल की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जगतार सिंह हवारा के घर जाने के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति की पूरी गारंटी लेती है।

No comments

Powered by Blogger.