Header Ads

Header ADS

यूपी में बनेंगे 7 विश्वस्तरीय बहुद्देशीय हब, PWD मुफ्त में देगा अधिग्रहित जमीन

 


लखनऊ। 

प्रदेश की सीमाओं पर सात स्थानों पर जल्द ही विश्वस्तरीय बहुद्देशीय हब बनाए जा सकेंगे। इनके निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग भूमि का अधिग्रहण कर निश्शुल्क आवास एवं शहरी नियोजन विभाग को मुहैया कराएगा। इनके बन जाने पर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। बहुद्देशीय हब परियोजना से संबंधित क्षेत्रों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

ये बहुद्देशीय भवन महाराजगंज जिले में सोनौली-नौतनवां-गोरखपुर मार्ग पर ग्राम मुड़िला में 49.984 एकड़ में, कुशीनगर जिले में एनएच-27 के किमी 345 पर तहसील तमकुहीराज के ग्राम रजवटिया में 71.16 एकड़ में, मथुरा जिले में मथुरा-डीग मार्ग पर तहसील गोवर्धन के गांव गांठोली में 52.887 एकड़ में बनाया जाएंगे।

No comments

Powered by Blogger.