61 शिक्षक-शिक्षिकाओं को राज्य शिक्षक पुरस्कार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चयनित शिक्षकों को करेंगे सम्मानित
लखनऊ।
प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बेहतर कार्य करने वाले 61 शिक्षक-शिक्षिकाओं को राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया जाएगा।शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर को लोकभवन आडिटोरियम लखनऊ में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चयनित शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। पुरस्कार के रूप में प्रत्येक शिक्षक को 25 हजार रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और दो वर्ष का सेवा विस्तार दिया जाएगा।
राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक दोनों शामिल हैं। ये शिक्षक प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में कार्यरत हैं। अपने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, बच्चों के बेहतर शैक्षिक विकास और अन्य उल्लेखनीय कार्यों के लिए इन शिक्षकों का चयन किया गया है। राज्य स्तरीय चयन समिति की बैठक 13, 14, 18 और 19 अगस्त को हुई थी। इन बैठकों में जिलों से भेजे गए प्रस्तावों पर विचार करने के बाद शिक्षकों का चयन किया गया।
.jpg)
No comments