मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी पर 5 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप, गुरप्रीत कौर ने कानूनी नोटिस भेजा
चंडीगढ़
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी पर 5 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। इस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने शनिवार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के एक पूर्व न्यायाधीश को कानूनी नोटिस भेजा। आम आदमी पार्टी (आप) के अनुसार डॉ गुरप्रीत कौर ने रिटायर न्यायाधीश को कानूनी नोटिस भेजकर कहा कि वह 24 घंटे में इसका जवाब दें और ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
यह मामला तब सामने आया जब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पंजाब सरकार और राज्य के पुलिस प्रमुख को एक शिकायत के संबंध में नोटिस जारी किया। उन्होंने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मान की पत्नी ने दुष्कर्म के एक मामले को दबाने के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग की थी।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अधिकारियों को आरोप की जांच करने और दो सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। आयोग के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि दुष्कर्म के एक मामले के संबंध में पांच करोड़ रुपये की मांग की गई थी और इसमें कथित तौर पर पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी का नाम जुड़ा था।
.jpg)
No comments