Header Ads

Header ADS

जिम्बाब्वे T20 सीरीज के लिए टीम घोषित: संजू सैमसन बाहर, सूर्यवंशी बरकरार


नई दिल्‍ली: 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 23 से 26 जुलाई तक जिम्बाब्वे में होने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे। चयन में कई बड़े फैसले देखने को मिले हैं। टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को इस बार टीम में जगह नहीं मिली, जबकि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरी टी20 सीरीज के लिए टीम का हिस्सा बने हुए हैं।

सबसे ज्यादा चर्चा संजू सैमसन के बाहर होने को लेकर हो रही है। बीसीसीआई ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि उन्हें टीम से बाहर किया गया है या उन्हें आराम दिया गया है। हालिया टी20 मुकाबलों में उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा था। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ तीन पारियों में वह क्रमशः 5, 0 और 1 रन ही बना सके थे। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भी उन्हें अंतिम एकादश से बाहर रखा गया था और उनकी जगह युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पदार्पण का मौका मिला था। ऐसे में जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी उनका चयन नहीं होना चयनकर्ताओं के रुख का संकेत माना जा रहा है।


No comments

Powered by Blogger.