BPSC TRE-3 पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा, MBBS डॉक्टर मनीष गिरफ्तार
पटना
बिहार लोक सेवा आयोग की TRE-3 शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने इस पूरे मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान डॉ. मनीष कुमार के रूप में हुई है. जांच एजेंसी के अनुसार आरोपी इस मामले में गैर-नामजद अभियुक्त था, लेकिन जांच के दौरान उसकी भूमिका सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है. इस गिरफ्तारी के साथ ही इस चर्चित मामले में अब तक 296 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई के मुताबिक, डॉ. मनीष कुमार की परीक्षा माफिया गिरोह के सरगना संजीव मुखिया के पुत्र डॉ. शिव से पहले से मित्रता थी. साथ ही जांच में सामने आया है कि इसी संबंध के जरिए वह कथित तौर पर पेपर लीक गिरोह से जुड़ा और TRE-3 शिक्षक भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को अवैध तरीके से सफल कराने की साजिश का हिस्सा बना था.
.jpg)
No comments