Header Ads

Header ADS

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी घोषणा, भदोही जिले का नाम फिर होगा संत रविदास नगर


वाराणसी। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी में गुरु पूर्णिमा पर संत गुरु रविदास को नमन किया। इस ‍अवसर पर उन्होंने बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने वाराणसी में बड़ा ऐलान किया और कहा कि भदोही का नाम फिर संत रविदास नगर होगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने संत रविदास नगर का नाम बदलकर भदोही कर दिया था। अब उसकी पुरानी पहचान फिर बहाल होगी। इसका नाम संत रविदास नगर होगा और इसी से कालीन नगरी की पहचान होगी।

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने कई बार महापुरुषों की पहचान को कमजोर करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी सरकार ने स्पष्ट निर्णय लिया है कि “संत रविदास नगर” की पहचान उसी नाम से बनी रहेगी। यह संत रविदास जी की तपोभूमि और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।

समानता और राष्ट्र निर्माण का राष्ट्रीय पर्व 

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्र निर्माण का राष्ट्रीय पर्व बनेगी। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने सदियों पहले जिस समतामूलक समाज की कल्पना की थी, आज उसे धरातल पर उतारने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है।

No comments

Powered by Blogger.