Header Ads

Header ADS

उमरिया जिले में खड़े ट्रक में घुसी कार, चार मौत

 उमरिया। 

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर ग्राम भरौला सिद्धबाबा धाम के पास गुरुवार तड़के एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों में एक मासूम बच्चा, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। पुलिस के अनुसार अर्टिगा कार एमपी-18-जेई-9677 में सवार परिवार अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के लील्हाटोला गांव से चित्रकूट जा रहा था। परिवार अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए रवाना हुआ था, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। 

No comments

Powered by Blogger.