बंदूक के चक्कर में सस्पेंड हुए उपयंत्री ने खोली विभाग की पोल, पूरे सरकारी सिस्टम पर लगाए गंभीर आरोप
सतना
मध्यप्रदेश में शासकीय कार्य के दौरान लाइसेंसी बंदूक लेकर चलने के मामले में सस्पेंड हुए उपयंत्री सतीश समेले की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. उपयंत्री ने सरकारी सिस्टम की पोल खोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार करने वाले लोग खुद उनपर आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने कहा कि विभाग में नीचे से ऊपर तक कमीशन तय है।
सतना के मझगवां क्षेत्र में जनपद पंचायत उपयंत्री का बीते माह एक वीडियो सर्कुलेट हुआ था. इस वीडियो में वे अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर शासकीय कार्य का निरीक्षण करते पाए गए. जिसके बाद कलेक्टर ने इसे अनुशासन हीनता मानते हुए सस्पेंड कर दिया गया. वहीं, सस्पेंड होने के बाद उपयंत्री सतीश समेले की पूरे विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
वीडियो में बोले - हर पद पर कमीशन का रेट तय
विभाग की पोल खोलते हुए आरोप लगाए कि हर पद पर कमीशन का रेट तह है. उपयंत्री ने कहा, '' कमीशन की बात अगर करें तो 10% कमीशन सरपंच, 5% सचिव, 3% रोजगार सहायक तक जाता है. 5% उपन्यत्री, सब इंजीनियर, 2 से 3% असिस्टेंट इंजीनियर, 3% जनपद सीईओ इस तरह से पूरे सिस्टम में डिस्ट्रीब्यूशन होता है. कोई माई का लाल ग्राम पंचायत से वल्लभ भवन तक ये नहीं कह सकता कि उसने कमीशन नहीं लिया.
.jpg)
No comments