Header Ads

Header ADS

पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले संगठन का विस्तार: आप ने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की

 


चंडीगढ़। 

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अपने संगठन का विस्तार किया है। पार्टी ने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जगरूप सिंह सेखवां को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही तीन हलका प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं।वनीत धीर को जालंधर नॉर्थ का हलका प्रभारी बनाया गया। जोबन रंधावा को फतेहगढ़ चूड़ियां की जिम्मेदारी मिली है। जसकंवर सिंह गिल को पट्टी का हलका प्रभारी नियुक्त किया गया। आप पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और प्रभारी मनीष सिसोदिया ने ये आदेश जारी किए। पार्टी का लक्ष्य विधानसभा चुनाव से पूर्व संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। इसी उद्देश्य से विभिन्न शाखाओं में पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा रही हैं।

No comments

Powered by Blogger.