Header Ads

Header ADS

छत्तीसगढ़ में मिला दुर्लभ 'गोल्डन ग्रीक कछुआ', वन विभाग ने किया रेस्क्यू

 


बिलासपुर।

 शिवतराई के पास स्थित सरैया रिसार्ट में एक दुर्लभ प्रजाति का गोल्डन ग्रीक कछुआ देखने को मिला। अलग तरह से दिखने वाले इस कछुए पर नजर पड़ते ही सुरक्षा के मद्देनजर रिसार्ट संचालक ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। शिवतराई से वन अमला पहुंचा और रेस्क्यू कर साथ ले गया। कछुए को उनके रहवास के अनुकूल सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया है। यह पानी में नहीं रहता। इसलिए जहां बड़े-बड़े घास है, वहां छोड़ा गया।

ताज्जुब की बात यह है कि यह कछुआ भारत में नहीं पाया जाता। इसका रहवासी क्षेत्र उत्तरी अफ्रीका, दक्षिणी यूरोप और मध्य पूर्व के गर्म, शुष्क इलाके हैं। यहां कैसे पहुंचा, यह तो स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि किसी ने इसे पालने के लिए लाया होगा बाद में जंगल के आसपास छोड़ दिया। इसके बाद वह रिसार्ट के पास पहुंच गया।

No comments

Powered by Blogger.