उत्तर प्रदेश में अवैध दवा कारोबार के खिलाफ कसा शिकंजा
लखनऊ।
प्रदेश में नकली और अवैध दवा कारोबार के खिलाफ अभियान में सरकारी अस्पतालों की जीवनरक्षक दवा की कालाबाजारी, फर्जी बिलिंग, री-लेबलिंग, नमूना दवा बिक्री के अंतरराज्यीय नेटवर्क का राजफाश हुआ है, जिनके विरुद्ध तीन नई एफआईआर के लिए आगरा के फव्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई है।
इस मुकदमें के साथ नकली दवा कारोबारियों के विरुद्ध दर्ज होने वाले मुकदमों की संख्या नौ हो जाएगी। अब तक 58 दुकानदारों का थोक दवा बिक्री का लाइसेंस निलंबित किया गया है।
खाद्य एवं औषिध प्रशासन के आयुक्त डा. रोशन जैकब के नेतृत्व में 15 औषधि निरीक्षकों की टीमों ने 10 जुलाई को आगरा के कम्बूटोला, मुबारक महल, जूता बाजार, कृष्णा कांप्लेक्स, नवबिया मार्केट और कोतवाली क्षेत्र में दवा की 13 फर्मों पर छापेमारी की। इस दौरान व्यापक अनियमितता पर मोहन ट्रेडर्स और मनी मेडिकल के परिसरों को सील कर दिया गया।
.jpg)
No comments