पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने समर्थकों के साथ तस्वीरें साझा कर सियासी पारा बढ़ाया
चंडीगढ़।
पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के बीच पार्टी प्रभारी भूपेश बघेल के पहुंचने से पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने समर्थकों के साथ तस्वीरें साझा कर सियासी पारा बढ़ा दिया है. ये तस्वीरें पंजाब कांग्रेस के अधिकारिक एक्स हैंडल पर भी साझा की गई हैं. हालांकि, इस तस्वीर में से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग गायब हैं. ऐसा लगता है जैसे वो अलग-थलग पड़ गए हैं.
चन्नी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में वही सब नेता हैं, जो चन्नी के मोरिंडा घर पर शनिवार को इकट्ठा हुए थे. सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा इस दिन चन्नी के घर नहीं थे, मगर आज तस्वीरों में वे भी चन्नी के साथ थे. ऐसा लगता है जैसे पंजाब कांग्रेस के वरीष्ठ नेताओं का समर्थन चन्नी के साथ है.
.jpg)
No comments