नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा
नई दिल्ली।
नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गुरुवार को विपक्ष का हंगामा लगातार जारी रहा। पहले एक बार स्थगन के बाद 12 बजे कार्यवाही शुरू हुई लेकिन विपक्षी सांसदों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। लोकसभा में पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने कार्यवाही शुरू कराई। जैसे ही सदन की कार्यवाही प्रारंभ हुई, विपक्षी सदस्य अपनी सीटों से उठकर नारेबाजी करने लगे। विपक्षी सदस्यों ने शिक्षामंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन में विपक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार नीट पेपर लीक मामले पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जैसा चाहता है वैसी चर्चा करे। एक दिन, दो दिन, जितना समय चाहिए उतना ले। हम उनसे हाथ जोड़कर निवेदन करते हैं कि चर्चा करें। लेकिन चर्चा की मांग में अनावश्यक शर्तें जोड़कर उलझाएं नहीं।
रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी स्पष्ट कर दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री ने नीट पेपर लीक मामले में दोषियों को सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का आदेश दिया है। देश के छात्रों के साथ किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारे युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो, इसके लिए चर्चा होना जरूरी है। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि सदन की कार्यवाही बाधित करने के बजाय चर्चा में भाग लें। रिजिजू ने कहा कि सरकार छात्रों की हर चिंता सुनने और उसका समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
.jpg)
No comments