पी. चिदंबरम का दावा- परिसीमन के लिए डीएमके और एनसीपी-एसपी को साध रही भाजपा
नई दिल्ली)।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने बुधवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह परिसीमन से जुड़े 131वें संविधान संशोधन विधेयक को संसद के आगामी मानसून सत्र में पारित कराने के लिए डीएमके और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, डीएमके ने भाजपा को समर्थन देने की संभावना से साफ इनकार कर दिया, जबकि भाजपा ने चिदंबरम के आरोपों को खारिज कर पलटवार किया।
पी. चिदंबरम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा कि भाजपा आगामी मानसून सत्र में 131वें संविधान संशोधन विधेयक को दोबारा पेश करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह विधेयक दिखावे के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने की बात करता है, लेकिन इसका वास्तविक उद्देश्य परिसीमन और संभावित रूप से निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्गठन (गैरिमैंडरिंग) का रास्ता साफ करना है।
.jpg)
No comments