Header Ads

Header ADS

मोदी ने गिनाईं भारत की वैश्विक उपलब्धियां, कहा-दुनिया को दे रहे हैं विकास का नया मॉडल


नई दिल्ली। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तेजी से हो रहे आर्थिक बदलाव पर जोर देते हुए कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश बन गया है। साथ ही यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता और टेलीकॉम मार्केट और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट भी बन गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “वैश्विक चुनौतियों के बीच आज भारत जिस तेजी से विकास कर रहा है, वह अभूतपूर्व है। मैं आपके सामने देश की उपलब्धियों का एक गुलदस्ता प्रस्तुत करूंगा। मैं आपके लिए यह लाया हूं। इसमें आपकी पसंद का कोई न कोई फूल जरूर होगा, जो आपको सुंदर भी लगेगा और गर्व से भर भी देगा। भारत आज दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोइंग मेजर इकोनॉमी है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन प्रोड्यूसर, दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल डेटा कंजप्शन में अग्रणी देशों में है।”

उन्होंने कहा, “आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर है, दुनिया का सबसे बड़ा टेलीकॉम मार्केट, दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक, सबसे बड़ा दूध उत्पादक, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक और तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट है। आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। भारत बहुत जल्द दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा प्रोड्यूसर बनने जा रहा है। सोलर एनर्जी कैपेसिटी में भी भारत दुनिया के बड़े देशों में शामिल हो चुका है।

No comments

Powered by Blogger.