Header Ads

Header ADS

मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन नीति आयोग के सीईओ नियुक्त

 


भोपाल। 

मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने बुधवार को अनुराग जैन को नियुक्त करने की मंजूरी दी। आदेश के साथ ही जैन को और सेवा विस्तार देने की अटकलों पर विराम लग गया। 

अनुराग जैन विगत 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें सेवानिवृत्ति से ठीक पहले एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया था। इसके बाद उनका वर्तमान कार्यकाल 31 अगस्त 2026 तक है। आदेश के अनुसार, वे पदभार ग्रहण करने की तिथि से अपना कार्यभार संभालेंगे। उनका कार्यकाल उनकी स्वीकृत सेवा-विस्तार अवधि तक और उसके बाद अधिकतम दो वर्ष अथवा अगले आदेश तक रहेगा।

No comments

Powered by Blogger.