योगी सरकार के 'रोजगार मेले' में 830 कंपनियों ने खोले दरवाजे, 3 दिन में 10,283 युवाओं के हाथ में आया ऑफर लेटर
लखनऊ
उत्तर प्रदेश में युवाओं को आत्मनिर्भर और हुनरमंद बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. विश्व युवा कौशल दिवस (15 जुलाई) के अवसर पर प्रदेश के युवाओं के लिए मानो नौकरियों की बारिश हो गई. उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम), डीडीयू जीकेवाई और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के संयुक्त तत्वावधान में 13 से 15 जुलाई तक एक भव्य तीन दिवसीय राज्यव्यापी रोजगार मेले का आयोजन किया गया. इस महाअभियान में प्रदेश के सभी 75 जिलों को शामिल किया गया, जहां 10,283 होनहार युवाओं को रोजगार और सम्मान की नई राह मिली.
इस विशाल रोजगार मेले में देश और विदेश की 830 नामी-गिरामी कंपनियों ने शिरकत की. इन कंपनियों ने युवाओं के हुनर और कौशल का आकलन करते हुए विभिन्न पदों के लिए 10,283 योग्य अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया. राज्य सरकार का यह कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘स्किल इंडिया’ (Skill India) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के विजन को धरातल पर उतार रहा है, जिससे ‘सबको हुनर, सबको काम’ का संकल्प पूरा हो रहा है.
.jpg)
No comments