कांग्रेस विधायक दल की बैठक 19 जुलाई को, विधानसभा सत्र की रणनीति पर होगी चर्चा
भोपाल।
मध्य प्रदेश विधानसभा के आगामी सत्र की तैयारियों को लेकर कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक 19 जुलाई 2026, रविवार को शाम 7:30 बजे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के निवास भोपाल में आयोजित होगी। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के दौरान सदन में उठाए जाने वाले विभिन्न जनहित के मुद्दों एवं विपक्ष की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश से जुड़े समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श होगा।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल प्रदेश से जुड़े जनहित के मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों, युवाओं, महिलाओं, आदिवासी एवं दलित समुदाय सहित विभिन्न वर्गों से जुड़े विषयों पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

No comments