Header Ads

Header ADS

भोपाल में आज एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0, उद्योग जगत, निवेशकों और नीति विशेषज्ञों का होगा संगम

 


भोपाल। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन आज  भोपाल में आज एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 : जीसीसी, डेटा सेंटर एवं सेमीकंडक्टर का शुभारंभ करेंगे। साथ ही राज्य सरकार के प्रौद्योगिकी आधारित औद्योगिक विकास के विजन को साझा कर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठक कर निवेश, परियोजनाओं के क्रियान्वयन एवं भावी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। कॉन्क्लेव में मध्य प्रदेश की प्रौद्योगिकी विकास यात्रा पर विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही अग्रणी कंपनियों के विशेषज्ञ जीसीसी विस्तार, डेटा सेंटर विकास और सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम से जुड़े अवसरों पर अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न रणनीतिक साझेदारियों और समझौतों का आदान-प्रदान भी किया जाएगा, जो राज्य के प्रौद्योगिकी इकोसिस्टम को और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कॉन्क्लेव में सेमीकंडक्टर, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स एवं डेटा सेंटर्स विषयों पर केंद्रित राउंडटेबल चर्चाएं आयोजित होंगी। इनमें वरिष्ठ उद्योग प्रतिनिधि, नीति-निर्माता और शिक्षाविद् राज्य में निवेश की संभावनाओं, कुशल मानव संसाधन, औद्योगिक अधोसंरचना, नीतिगत सहयोग और भविष्य की आवश्यकताओं पर विचार-विमर्श करेंगे। चर्चा के प्रमुख विषयों में मध्यप्रदेश में एकीकृत इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का विकास, राज्य को भारत के अगले प्रमुख जीसीसी गंतव्य के रूप में स्थापित करना और डिजिटल अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाना शामिल है।

No comments

Powered by Blogger.