बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मिशन यूपी 2027 शुरू, लखनऊ में रोड शो किया
लखनऊ.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मिशन यूपी 2027 शुरू हो गया. पहले दिन शनिवार को नितिन नवीन ने लखनऊ में रोड शो किया. एयरपोर्ट से बीजेपी मुख्यालय तक 18 किलोमीटर लंबा यह रोड शो 11:20 बजे शुरू हुआ और दोपहर 1:55 बजे समाप्त हुआ. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ नितिन नवीन की केमिस्ट्री काफ जच रही थी.
पूरे रास्ते कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की. रोड शो के दौरान नितिन नवीन ने समर्थकों का अभिवादन करते हुए तलवार भी लहराई. इस दौरान बड़ी संख्या में बुर्का पहने मुस्लिम महिलाएं और टोपी पहने मुस्लिम पुरुष भी रोड शो में शामिल हुए. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर की मदद से 25 फीट की विशालकाय माला भी पहनाई
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को अपने पहले दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे. नई प्रदेश टीम के गठन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह पहला यूपी दौरा है, जिसे बेहद खास और रणनीतिक माना जा रहा है. शनिवार सुबह से लेकर देर रात तक नितिन नवीन की व्यस्त दिनचर्या, मैराथन बैठकों का दौर और धार्मिक अनुष्ठानों ने साफ कर दिया कि भाजपा उत्तर प्रदेश में सत्ता बरकरार रखने के लिए किसी भी स्तर पर ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है
.jpg)
No comments