जयपुर में CJP के संस्थापक अभिजीत को सरेआम जड़े थप्पड़
जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीप्के पर एक अज्ञात युवक ने अचानक धावा बोल दिया। भरी भीड़ के बीच युवक ने अभिजीत को एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए, जिससे मौके पर भारी हंगामा और अफरा-तफरी मच गई। इस अचानक हुए हमले से वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं के होश उड़ गए और उन्होंने हमलावर युवक को पकड़ने की कोशिश की, जिसके बाद मौके पर जबरदस्त बवाल खड़ा हो गया।
कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता सोमवार को जयपुर के शहीद स्मारक पर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीप्के जैसे ही सभा स्थल पर पहुंचे और अंदर प्रवेश करने लगे, तभी वहां भीड़ में मौजूद एक अज्ञात युवक ने उन पर हमला कर दिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, युवक ने अभिजीत को सरेआम कई थप्पड़ मार दिए। इस दुस्साहसिक घटना के बाद आक्रोशित समर्थकों ने युवक को पकड़कर पीटने की कोशिश की, लेकिन हंगामा बढ़ते देख वह चकमा देकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
.jpg)
No comments