Header Ads

Header ADS

अयोध्या मंदिर चंदा चोरी की जांच के लिए CJI को लिखा गया पत्र, स्वतंत्र जांच की मांग

 


अयोध्या 

श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित हेराफेरी के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पत्र याचिका भेजी गई है। सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता अनूप अवस्थी ने मुख्य न्यायाधीश से इस मामले में स्वतः संज्ञान लेने की मांग की है।

पत्र याचिका में मंदिर के दान और चढ़ावे में कथित गड़बड़ी की स्वतंत्र एजेंसी से सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखने के लिए एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए।

अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला इन दिनों राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का केंद्र बना हुआ है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद यह मामला और गरमा गया। अब तक इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और उनके पास से लाखों रुपये बरामद किए जाने की बात सामने आई है। मामले की जांच तेज कर दी गई है।

इस विवाद पर अब वरिष्ठ बीजेपी नेता और राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े रहे विनय कटियार ने भी चिंता जताई है। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यदि ट्रस्ट से जुड़े लोग ही गड़बड़ी में शामिल पाए जाते हैं तो इससे मंदिर परियोजना की मूल भावना प्रभावित होगी। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने को कहा।

No comments

Powered by Blogger.