Header Ads

Header ADS

प्रशांत लोखंडे बने CBSE के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान

 


नई दिल्ली। 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति  ने वरिष्ठ आईएएस  अधिकारी श्री लोखंडे प्रशांत सीताराम को सीबीएसई का नया अध्यक्ष  नियुक्त किया है. प्रशांत लोखंडे 2001 बैच के अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी हैं.

राहुल सिंह की जगह संभालेंगे कमान

आपको बता दें कि प्रशांत लोखंडे इस नियुक्ति से पहले देश के गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) में एडिशनल सेक्रेटरी  के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे. अब वे सीबीएसई के निवर्तमान अध्यक्ष राहुल सिंह  (1996 कैडर का स्थान लेंगे. बता दें कि प्रशांत लोखंडे की सीबीएसई चीफ के रूप में यह नियुक्ति अतिरिक्त सचिव के रैंक और वेतनमान पर की गई है.वहीं, साल 2008 बैच के भारतीय सूचना सेवा (IIS) अधिकारी वरुण भारद्वाज को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  का नया सचिव नियुक्त किया गया है.

No comments

Powered by Blogger.