Header Ads

Header ADS

सूर्या हत्याकांड में बोले सीएम योगी, दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी कतई बर्दाश्त नहीं

 बिजनौर

बिजनौर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, गाजियाबाद में दोस्ती की आड़ में चाकू मारने की एक घटना हुई. यह बिल्कुल भी मंजूर नहीं है, और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अगर कोई अपनी नालाक औलादों को समझा नहीं पा रहा है, तो समझो गलती कर रहा है. हमारी संवेदना सामान्य नागरिकों के प्रति है.

योगी आदित्यनाथ ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, पिछले 12 सालों में, समाज के हर तबके को बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है. हालांकि, देश यह भी उम्मीद करता है कि सहानुभूति की भावना दिखाई जाए, लेकिन वहां ठीक उसी सहानुभूति की साफ तौर पर कमी नजर आती है.

गाजियाबाद खोड़ा की नवनीत विहार कॉलोनी के निवासी सूर्या चौहान पर 28 मई को एक विवाद के दौरान चाकू से हमला किया गया था. उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में नोएडा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई.

No comments

Powered by Blogger.