निवेश की रफ्तार को नई गति देने 'इन्वेस्ट यूपी' और 'इन्वेस्ट इंडिया’ के बीच महत्वपूर्ण बैठक
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में निवेश की रफ्तार को नई गति देने के लिए 'इन्वेस्ट यूपी' और 'इन्वेस्ट इंडिया’ के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। 'इन्वेस्ट इंडिया' की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी निवृत्ति राय की मौजूदगी में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में राज्य में नए निवेश के अवसरों को तलाशने और दोनों संस्थाओं के बीच रणनीतिक साझेदारी सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य निवेश संवर्धन के क्षेत्र में आपसी सहयोग को मजबूत करना, विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में निवेश की नई संभावनाओं की पहचान करना तथा उत्तर प्रदेश में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारना था।
इस दौरान विशेष रूप से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को आकर्षित करने और उसे सुगम बनाने के लिए संयुक्त रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।
दोनों संस्थाओं ने अपनी-अपनी क्षमताओं और विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए उत्तर प्रदेश को भारत के सबसे आकर्षक निवेश गंतव्यों में से एक के रूप में स्थापित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
.jpg)
No comments