लोक निर्माण विभाग मंत्रालय ने दो प्रमुख अभियंताओं के ट्रांसफर
भोपाल।
मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग मंत्रालय ने दो प्रमुख अभियंताओं के ट्रांसफर कर दिए है। राज्य शासन की ओर से जारी आदेश में के०पी०एस० राणा का तबादला प्रभारी प्रमुख अभियंता, म०प्र० लोक निर्माण विभाग, भोपाल से प्रभारी प्रमुख अभियंता, म0प्र0 सड़क विकास निगम, भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है , जबकि आर० एल० वर्मा को प्रभारी मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग, जबलपुर परिक्षेत्र जबलपुर से प्रभारी प्रमुख अभियंता, म०प्र० लोक निर्माण विभाग,भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है।
दोनों प्रमुख अभियंताओं को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभारी इंजीनियर-इन-चीफ बनाया गया है। अभियंताओं के हटाए जाने और नया भार सौंपे जाने का आदेश मध्यप्रदेश शासन,लोक निर्माण विभाग के उप सचिव ए० आर० सिंह की ओर से बीते दिन जारी किया गया था।
.jpg)
No comments