Header Ads

Header ADS

पंजाब में वीबी-जी राम जी योजना अधिसूचित, एक जुलाई से लागू होगी

 


चंडीगढ़:

विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने अधिसूचित कर दिया है। पंजाब में एक जुलाई से यह योजना लागू होगी। भगवंत मान सरकार ने पिछले वर्ष दिसंबर में पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था। इसमें ‘वीबी जी राम जी’ अधिनियम के खिलाफ सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया था।

ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा 26 जून को जारी राजपत्र अधिसूचना के मुताबिक, इसका उद्देश्य प्रत्येक वित्त वर्ष में ऐसे ग्रामीण परिवारों को, जिनके वयस्क सदस्य स्वेच्छा से अकुशल शारीरिक श्रम करने के इच्छुक हैं, एक सौ पच्चीस दिनों के रोजगार की बढ़ी हुई वैधानिक गारंटी प्रदान करना है, ताकि ग्रामीण विकास के ढांचे को 'विकसित भारत 2047' के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप ढाला जा सके। 

अधिसूचना में कहा गया कि रोजगार, विकास, समन्वय और योजनाओं के पूर्ण क्रियान्वयन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पंजाब सरकार वीबी जी राम जी अधिनियम, 2025 के प्रावधानों को पंजाब में अधिसूचित करते हुए प्रसन्नता व्यक्त करती है।

No comments

Powered by Blogger.