बिहार : मतगणना में पहली बार होगा टोटलाइजर का लाइव इस्तेमाल
पटना।
बिहार राज्य निर्वाचन आयोग एक बार फिर चुनावी इतिहास में बड़ा सुधार करने जा रहा है। आगामी नगरपालिका निर्वाचन, 2026 को पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोग द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में, बिहार के निर्वाचन इतिहास में पहली बार नगर निकाय चुनाव में अत्याधुनिक मल्टी पोस्ट एस3 मॉडल ई.वी.एम. और टोटलाइजर मशीन का प्रत्यक्ष रूप से उपयोग किया जाएगा। इस ऐतिहासिक शुरुआत को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. दीपक प्रसाद के मार्गदर्शन में राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय, पटना में दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में पटना, सारण, औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण और सीवान जिलों के मास्टर ट्रेनर्स, आई.टी. मैनेजर्स और डी.आई.ओ. स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए।
प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए आयोग के सचिव मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि यह अभिनव प्रयास नगर निकाय चुनावों को तकनीकी रूप से अधिक सुदृढ़, स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक दूरगामी कदम है। उन्होंने विशेष रूप से रेखांकित किया कि S3 मॉडल ईवीएम में टोटलाइजर जैसा तकनीकी विस्तार विशेष रूप से राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार की ही अनूठी देन है। इसका पहली बार किसी मतगणना प्रक्रिया में लाइव प्रयोग किया जाएगा।
.jpg)
No comments